Katni 32°C | Thursday, 3 September 2026

चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस की उपद्रवियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

01 Sep, 2026 Adrishy Shakti madhya-pradesh, KATNI
1001970089 चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस की उपद्रवियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

दिनांक – 31.08.2026 | जिला कटनी (म.प्र.)चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस की उपद्रवियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाईग्राम बिछपुरा शाहपुर में उपद्रव करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश, भेजे गए जेलपुलिस अधीक्षक जिला कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं उपद्रव करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (अ.जा.क.) सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी निवार प्रभारी स.उ.नि. अंजनी मिश्रा द्वारा ग्राम बिछपुरा शाहपुर में उपद्रव करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।पुलिस द्वारा दिनांक 31.08.2026 को अनावेदकगण—आशीष चौहान, पिता दयानी चौहान, उम्र 21 वर्ष, नितेश चौहान, पिता दयानी चौहान, उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी ग्राम बिछपुरा, थाना माधवनगर, जिला कटनी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।दोनों आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एसडीएम कटनी न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को जेल भेज दिया गया।*पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका* – उक्त कार्यवाही में चौकी निवार प्रभारी स.उ.नि. अंजनी मिश्रा, राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति एवं आरक्षक अरविंद की विशेष भूमिका रही।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें
Tags: ,