महिला मोर्चा मातृशक्ति ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

महिला मोर्चा मातृशक्ति ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखीपुलिस अधिकारियों से लिया जिले की सुरक्षा का वचन, नशामुक्ति और नारी सशक्तिकरण के लिए मिलकर काम करने पर दिया जोरकटनी। रक्षाबंधन एवं कजलिया पर्व के पावन अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा कटनी की कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकार की पहल करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर जिले की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और समाज की रक्षा के लिए उनके समर्पण एवं सेवाभाव को नमन किया।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अश्विनी परांजपे के निर्देशानुसार महिला मोर्चा कटनी द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस एवं समाज के बीच विश्वास, स्नेह और सौहार्द को और मजबूत करना रहा। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सपना अभिनंदन सरावगी के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।इस अवसर पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों से पूरे जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का वचन लिया। पुलिस अधिकारियों ने भी बहनों के इस स्नेह एवं सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी राखियां बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और परस्पर स्नेह का संदेश दिया।*पुलिस और समाज के बीच मजबूत हो विश्वास*कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर भी दिन-रात समाज की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। त्योहारों के दौरान जब अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ पर्व मनाते हैं, उस समय भी पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिसकर्मियों को राखी बांधना उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है।इस दौरान नशामुक्ति और नारी सशक्तिकरण को लेकर भी चर्चा हुई। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज को नशे की बुराई से मुक्त करने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। पुलिस और समाज के बीच जितना मजबूत विश्वास एवं समन्वय होगा, शहर और जिले का वातावरण उतना ही सुरक्षित एवं बेहतर बनेगा।कार्यक्रम में ऋचा गेलानी, नीतू गुप्ता, निशा मिश्रा, शिल्पा जैन, आशा सुहाने एवं माधुरी जायसवाल सहित महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, स्नेह और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।