जल संचय अभियान अंतर्गत बरही सेक्टर क्रमांक 3 के ढूंलिया नाला , ऊटिन टोला में हुआ बोरी बंधान

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में बड़वारा सेक्टर 03 खितौली अंतर्गत प्रस्फुटन ग्राम ऊटिन टोला में आज दिनांक 27/11/2026 को (15नवंबर से 30 दिसम्बर ) जल संचय बोरी बंधान कार्य हेतु जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल जी के निर्देशन में, एवं ब्लॉक समन्वयक बड़वारा श्रीमती नंदनी वाटिया जी के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खितौली अंतर्गत संस्था प्रमुख श्री मनोज तिवारी एवं सेक्टर अंतर्गत प्रस्फुटन ग्राम ऊटिन टोला के चयनित ढूंलिया नाला ऊटिन टोला में लगभग 50 बोरियो के द्वारा बोरी बंधान कार्य किया गया।
आज के इस*बोरी बंधान कार्यक्रम में उपस्थित जन अभियान परिषद ब्लॉक समन्वयक नंदिनी वाटिया नवांकुर संस्था प्रमुख मनोज तिवारी प्रस्फुटन समिति, रमाकांत तिवारी,सदस्य ईश्वर दीन बर्मन, शिव रतन साकेश, , मनोज बर्मन, सुरेश बर्मन मदन कुशवाहा रघुनाथ बर्मन, सूरज बर्मन एवं cmcldp स्टूडेंट्स ईश्वर दीन बर्मन आदि ने श्रमदान कर हर्षोल्लास के साथ कार्य कर बोरी बंधान कार्य को सफल बनाया।