आरक्षण बचाओ, सामाजिक न्याय बचाओ की गूंज से गूंजा बरही; तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

आरक्षण बचाओ, सामाजिक न्याय बचाओ की गूंज से गूंजा बरही; तहसीलदार को सौंपा ज्ञापनSC-ST-OBC समाज ने दिखाई एकजुटता, संविधान एवं सामाजिक न्याय के समर्थन में बुलंद की आवाजबरही, 01 सितंबर 2026 आरक्षण, सामाजिक न्याय, UGC से जुड़े मुद्दों एवं SC/ST एक्ट के प्रभावी संरक्षण की मांग को लेकर मंगलवार को बरही में बड़ा शांतिपूर्ण जनांदोलन आयोजित किया गया। आंदोलन में SC, ST और OBC समाज सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।आंदोलनकारी बरही नया बस स्टैंड पर एकत्रित हुए, जहां से शांतिपूर्ण तरीके से चौराहे की ओर पहुंचे। इस दौरान संविधान, सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक अधिकारों के समर्थन में नारे लगाए गए।चौराहे पर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन ।जनांदोलन के उपरांत बरही चौराहे पर तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में SC, ST एवं OBC वर्ग के संवैधानिक अधिकारों एवं आरक्षण की सुरक्षा, सामाजिक न्याय को मजबूत करने, UGC से जुड़े विद्यार्थियों के हितों की रक्षा तथा SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रभावी एवं निष्पक्ष क्रियान्वयन सहित विभिन्न मांगें प्रशासन के समक्ष रखी गईं।आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों और सामाजिक न्याय की व्यवस्था की रक्षा के लिए समाज को जागरूक एवं संगठित करना आवश्यक है।जनांदोलन के सफल आयोजन के बाद आयोजकों ने आंदोलन में शामिल हुए सभी साथियों, ग्रामीणों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आंदोलनकारियों की गूंजती आवाज“संविधान हमारा स्वाभिमान है!”“सामाजिक न्याय हमारा अधिकार है!”“SC-ST-OBC एकता जिंदाबाद!”“भारतीय संविधान जिंदाबाद!” बरही में हुए इस जनांदोलन ने एक बार फिर सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक अधिकारों को लेकर लोगों की एकजुटता को सामने रखा।