करेला से मैहर तक निकलेगी भव्य रथ पदयात्रा, 20 अक्टूबर को होगा

करेला से मेहर तक निकलेगी भव्य रथ पदयात्रा, 20 अक्टूबर को होगा विसर्जन चल समारोह
कटनी। करेला से मेहर तक भव्य रथ पदयात्रा एवं विसर्जन चल समारोह का आयोजन 20 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

ग्राम करेला के ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित यह यात्रा रात 9 बजे ग्राम सेनानी (करेला) स्थित माता जी के पंडाल से प्रारंभ होगी।
आयोजकों ने समस्त ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर माता रानी को खुशी-खुशी विदाई देने तथा पुण्य के भागी बनने की अपील की है।