खितौली में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा


शीर्षक: खितौली में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा
खितौली: आगामी बकरीद ईद-उल-अजहा त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से खितौली चौकी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चौकी प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने की।
बैठक में दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया। चौकी प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने सभी से आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्यौहार के दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।
चौकी प्रभारीअखिलेश मिश्रा अंकित आशीष पटेल, श्याम नारायण, दिलीप कोल सहित क्षेत्र के अन्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं मुस्लिम समाज से शेख सुबे, हकीम भाईजान, साबिर, मजीद, गज्जू भाईजान ने भाग लिया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी, प्रदीप तिवारी, रामलाल गुप्ता, ऊरमालिया भी बैठक में मौजूद रहे और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। सभी सदस्यों ने एक स्वर में त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने का संकल्प लिया।