Katni 32°C | Saturday, 12 September 2026

मारपीट कर गंभीर चोट पहुँचाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

11 Sep, 2026 Adrishy Shakti KATNI, madhya-pradesh


थाना माधवनगर, जिला कटनी
दिनांक – 10.09.2026

मारपीट कर गंभीर चोट पहुँचाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

घटना के चंद घंटों में पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडे किए जप्त

पुलिस अधीक्षक कटनी  अभिनय विश्वकर्मा के कुशल निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी  कमल मौर्य एवं डीएसपी (अजाक) सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में गठित माधवनगर पुलिस टीम द्वारा मारपीट कर गंभीर चोट पहुँचाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण – दिनांक 07 अगस्त 2026 की रात्रि अमीरगंज मंदिर के सामने शराब के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों द्वारा सूचनाकर्ता सनत कुमार यादव के साथ हाथ-मुक्कों एवं लकड़ी के डंडे से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

घायल सनत कुमार यादव का जिला चिकित्सालय कटनी में उपचार कराया गया। रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में आरोपियों के विरुद्ध धारा 296(बी), 351(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्रवाई -घटना के बाद से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना माधवनगर पुलिस द्वारा लगातार सघन तलाश एवं पतासाजी की जा रही थी। संकलित साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए— 1. शिवम गुप्ता पिता कृष्ण कुमार गुप्ता, उम्र 26 वर्ष, निवासी अमीरगंज, कटनी। 2. शहंशाह उर्फ अनिल केवट पिता श्यामलाल केवट, उम्र 35 वर्ष, निवासी अमीरगंज, कटनी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त डंडे जप्त किए गए हैं। प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी सुशील यादव घटना के बाद से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा सघन तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया/किया जा रहा है।

महत्वपूर्ण भूमिका – उक्त कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में उनि के.के. पटेल, प्रआर विनोद कुमार, आरक्षक लोकेन्द्र सिंह, मणि सिंह एवं नवीन शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें