Katni 32°C | Tuesday, 6 October 2026

बरही पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत बालिका को संजय नगर कटनी से किया दस्तयाब।

14 Sep, 2026 Adrishy Shakti KATNI, madhya-pradesh

        दिनांक 14/09/2026

बरही पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत बालिका को संजय नगर कटनी से किया दस्तयाब।

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे “ विशेष ऑपरेशन मुस्कान ” के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा जी द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय विजयराघवगढ श्री वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी बरही अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में टीम गठित की गई ।टीम द्वारा थाना बरही के
1. अप. क्र. 571/2026 धारा 137(2) बी. एन. एस. के  मामले की अपर्हत बालिका को संजय नगर कटनी से ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत दस्तयाब किया गया है । दस्तयाबी उपरांत अपर्हत बालिका को उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया । बालिका को पाकर परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान।
भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में  थाना प्रभारी बरही अरविंद कुमार चौबे, स उ नि रामसखा वर्मा ,आर 529 जगत सिंह की मुख्य भूमिका रही।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें
Tags: