Katni 32°C | Monday, 27 July 2026

कटनी में बड़ा हादसा टला, पिकअप में लदा लंबा लोहे का सामान ब्रेक लगते ही सड़क पर गिरा, यातायात हुआ बाधित

27 Jul, 2026 Adrishy Shakti madhya-pradesh, KATNI
1001857591 2 कटनी में बड़ा हादसा टला, पिकअप में लदा लंबा लोहे का सामान ब्रेक लगते ही सड़क पर गिरा, यातायात हुआ बाधित

का सामान ब्रेक लगते ही सड़क पर गिरा, यातायात हुआ बाधितकटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, एक पिकअप वाहन लंबी लंबाई का लोहे का सामान लेकर जा रहा था। जैसे ही वाहन कटनी बस स्टैंड से कुछ दूरी पर स्थित सूर्य होटल के सामने बने स्पीड ब्रेकर के पास पहुंचा, चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।तेज ब्रेक लगने के कारण पिकअप में लदा लंबा लोहे का सामान आगे की ओर खिसककर सड़क पर गिर गया। घटना के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराने में सहयोग किया। बाद में लोहे के सामान को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।गनीमत रही कि इस दौरान कोई राहगीर या अन्य वाहन लोहे की चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें
Tags: