Katni 32°C | Thursday, 30 July 2026

कटनी-बरही मार्ग पर लूट की आशंका: सड़क पर बोल्डर रखे मिले, बाइक सवार घायल

30 Jul, 2026 Adrishy Shakti madhya-pradesh, KATNI

कटनी-बरही मार्ग पर लूट की आशंका: सड़क पर बोल्डर रखे मिले, बाइक सवार घायल कटनी। दिनांक 28 जुलाई 2026 की रात लगभग 8 बजे कटनी से बरही की ओर जा रहे एक बाइक सवार के साथ अमाड़ी नहर स्थित बिजली ऑफिस मोड़ के पास हादसा हो गया। पीड़ित तूका राम विश्वकर्मा का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने कथित रूप से लूट की नीयत से सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर रखकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया था।बताया गया कि अंधेरा होने के कारण बाइक सवार को सड़क पर रखे पत्थर दिखाई नहीं दिए और उसकी मोटरसाइकिल बोल्डरों से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।पीड़ित ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। यदि सड़क पर लूट के उद्देश्य से बोल्डर रखे गए थे, तो यह गंभीर सुरक्षा का विषय है और पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें
Tags: