Katni 32°C | Monday, 6 July 2026

जनहित के हर मुद्दे पर सरकार गंभीर, विकास कार्यों में नहीं चलेगी ढिलाई — प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

05 Jul, 2026 Adrishy Shakti madhya-pradesh, KATNI
1001791241 जनहित के हर मुद्दे पर सरकार गंभीर, विकास कार्यों में नहीं चलेगी ढिलाई — प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

जनहित के हर मुद्दे पर सरकार गंभीर, विकास कार्यों में नहीं चलेगी ढिलाई — प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंहकटनी में विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, कृषि, शिक्षा, सिंचाई, सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और नशा नियंत्रण पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयकटनी (04 जुलाई) – प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य केवल निर्माण कार्य पूर्ण करना नहीं, बल्कि आम नागरिक के जीवन को सरल, सुरक्षित और समृद्ध बनाना है। शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पहुँचना चाहिए। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिले की विकास योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने विभागवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए कृषि, सिंचाई, शिक्षा, नगरीय विकास, सड़क सुरक्षा,और अधोसंरचना परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।बैठक में खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, बड़वारा विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, वनमण्डलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।एनपीके उर्वरक को करें प्रोत्साहितप्रभारी मंत्री ने कहा कि किसानों को डीएपी उर्वरक पर निर्भर रहने के बजाय अधिक पोषक तत्वों वाले एनपीके उर्वरक के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के लाभ बताए जाएं। आत्मा परियोजना, कृषि विस्तार अधिकारियों एवं कृषि सखियों के माध्यम से वैज्ञानिक खेती को जन-आंदोलन का रूप देने पर भी जोर दिया गया।*जल्दी पूरा होगा स्लीमनाबाद टनल का खनन*बैठक में बताया गया कि 12 किलोमीटर लंबी स्लीमनाबाद टनल परियोजना में केवल 44 मीटर खुदाई शेष है और 15 जुलाई तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने इसे समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह परियोजना कटनी, मैहर, सतना सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों किसानों के लिए वरदान सिद्ध होगी और कृषि उत्पादन को नई दिशा देगी।छात्रों का नामांकन बढ़ायेंशिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों में विशेष नामांकन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में 10 से कम छात्र संख्या है वहाँ के शिक्षक छात्रों का नामांकन दाखिला बढ़ाएं। इन स्कूलो की छात्र संख्या नहीं बढ़ने पर आस-पास के 1 किलोमीटर के दायरे के स्कूलो में मर्ज करने के निर्देश दिए।शिक्षा की गुणवत्ता और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार विद्यालयों का नियमानुसार समायोजन किया जाए।*ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, दुर्घटनाओं में आएगी कमी*प्रभारी मंत्री ने लमतरा और पीरबाबा बायपास जैसे दुर्घटना संभावित स्थलों पर बेहतर संकेतक, सुरक्षा उपाय और आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पीरबाबा बायपास पर बड़े दिशा-सूचक बोर्ड तथा सड़क चौड़ीकरण की आवश्यकता पर बल दिया ताकि यात्रियों को सुविधा और सुरक्षा दोनों मिल सकें।*नशे के विरुद्ध चलायें अभियान, करें कार्रवाई*सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने जिले में युवाओं के बीच बढ़ती नशाखोरी पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस विभाग को नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केवल पुलिस का विषय नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाए।सांसद श्री शर्मा ने कटनी जंक्शन पर बाहरी आवागमन को देखते हुए होटल, लॉज और अन्य ठहरने वाले स्थानों की नियमित जांच एवं सत्यापन के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों एवं अपराधियों पर की गई कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत की।*आधुनिक ट्रैफिक और स्वच्छ शहर की दिशा में पहल*सांसद श्री शर्मा ने शहर की यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण को और बेहतर बनाने पर बल दिया। नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बताया कि ट्रैफिक प्रबंधन और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के स्थायी समाधान के लिए मैनिट, भोपाल के विशेषज्ञों के सहयोग से वैज्ञानिक कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इससे कटनी को आधुनिक, स्वच्छ और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), एएचपी, विकसित भारत-जी-रामजी योजना तथा जिले में निर्माणाधीन पुलों सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई और सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।बैठक में अपर कलेक्टर श्री नीलाम्बर मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर श्री जितेंद्र पटेल, एसडीएम श्री प्रमोद चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सच्चिदानंद पांडे, डीपीसी श्री प्रेम नारायण तिवारी तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें