Katni 32°C | Tuesday, 7 July 2026

पहली बारिश में उजागर हुई सड़क की बदहाली, स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी

07 Jul, 2026 Adrishy Shakti madhya-pradesh, KATNI
1001795988 पहली बारिश में उजागर हुई सड़क की बदहाली, स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी
पहली बारिश में उजागर हुई सड़क की बदहाली, स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानीकटनी/बरही। कटनी जिले की बरही तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत हदरहतथा की मथुरा कॉलोनी में पहली ही बारिश के बाद सड़क की बदहाल स्थिति सामने आ गई है। अस्पताल से मथुरा कॉलोनी तक जाने वाले मार्ग पर कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल आने-जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन लापरवाही के चलते आज तक यह मार्ग नहीं बन सका। बारिश के बाद सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है, जिससे आमजन का दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल से मथुरा कॉलोनी तक के मार्ग पर जल्द से जल्द गिट्टी या गेस्ट डलवाकर आवागमन सुगम बनाया जाए, ताकि स्कूली बच्चों सहित स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने कटनी जिले के कलेक्टर महोदय से कहा है कि जल्द ही इस रोड को बनवाया जाए
खबर सोशल मीडिया में शेयर करें