खितौली में पुलिस ने किया जनसंवाद, सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी

खितौली में पुलिस ने किया जनसंवाद, सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारीकटनी। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ श्री वीरेंद्र धार्वे ने रविवार को खितौली पहुंचकर आमजन के साथ जनसंवाद किया।जनसंवाद के दौरान चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा के साथ सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत कस्बे के लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों से अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल रिसीव नहीं करने की सलाह दी गई।पुलिस अधिकारियों ने आमजन को अनजान एपीके (APK) फाइल डाउनलोड नहीं करने, किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की हिदायत दी। साथ ही साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।जनसंवाद कार्यक्रम में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।