183 बदमाशों पर शिकंजा, 100 से ज्यादा वारंट तामील

कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 183 बदमाशों पर शिकंजा, 100 से ज्यादा वारंट तामील

कटनी, 09 मार्च 2025 – जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण और आगामी होली, रंगपंचमी व रमजान के मद्देनजर कटनी पुलिस ने बीती रात से सुबह तक विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं एडिशनल एसपी श्री संतोष डेहरिया के निर्देशन में जिले के चारों अनुभाग के डीएसपी के नेतृत्व में गुंडों, बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सघन चेकिंग व कॉम्बिंग गश्त की गई।

इस दौरान भी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी गई और अपराधियों की धरपकड़ की गई। 183 बदमाशों को जांच के दायरे में लाते हुए उन पर वैधानिक कार्रवाई की गई।

WhatsApp Image 2025 03 09 at 8.52.28 PM 183 बदमाशों पर शिकंजा, 100 से ज्यादा वारंट तामील

100 से अधिक वारंट तामील

पुलिस ने विभिन्न प्रकरणों में 100 से ज्यादा वारंट तामील कराए। इनमें –
🔹 53 स्थायी वारंटी जो लंबे समय से फरार थे, गिरफ्तार किए गए।
🔹 47 गिरफ्तारी वारंटी पर कार्रवाई की गई।
🔹 इसके अलावा कई जमानती वारंट भी तामील कराए गए।

अवैध शराब और जुए के खिलाफ कार्रवाई

🔹 पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ 79 प्रकरण दर्ज किए।
🔹 जुआ अधिनियम के तहत 23 मामलों में जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp Image 2025 03 09 at 8.52.27 PM 2 183 बदमाशों पर शिकंजा, 100 से ज्यादा वारंट तामील

आदतन बदमाशों पर शिकंजा

🔹 170 BNSS के तहत 12 मामले दर्ज किए गए।
🔹 129 BNSS के तहत 44 मामलों में कार्रवाई हुई।
🔹 126B/135(3) BNSS के तहत 139 असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

WhatsApp Image 2025 03 09 at 8.52.25 PM 2 183 बदमाशों पर शिकंजा, 100 से ज्यादा वारंट तामील

अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

कटनी पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का यह अभियान अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों में भय उत्पन्न करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

WhatsApp Image 2025 03 09 at 8.52.26 PM 2 183 बदमाशों पर शिकंजा, 100 से ज्यादा वारंट तामील

कटनी पुलिस का यह अभियान शहर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा प्रयास साबित हो रहा है। 🚔

Please follow and like us:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top