Katni 32°C | Monday, 20 April 2026

चाकू से धमकाया युवक गिरफ्तार, गया जेल

06 May, 2025 Adrishy Shakti Breaking News, madhya-pradesh

उमरियापान पुलिस की सख्त कार्रवाई
चाकू लेकर लोगों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया
अदृश्य शक्ति न्यूज़ | जबलपुर संभाग ब्यूरो – राजेश विश्वकर्मा

कटनी, 06 मई 2025 –
श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डहेरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद श्री प्रभात कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना उमरियापान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

1000925128 चाकू से धमकाया युवक गिरफ्तार, गया जेल

थाना उमरियापान पुलिस को इलाका भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि ग्राम हरदी मोड़ पर नारायण पटेल के प्लाट के सामने आम रोड पर एक युवक हाथ में धारदार बका लिए हुए है और आने-जाने वाले लोगों को गालियाँ देकर डरा-धमका रहा है।

सूचना मिलते ही सहायक उप निरीक्षक कोदूलाल दाहिया अपनी टीम एवं गवाहों के साथ मौके पर पहुँचे और युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम दिनेश कुमार मेहरा, पिता राजेन्द्र मेहरा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम हरदी, थाना उमरियापान बताया। युवक के कब्जे से एक धारदार बका बरामद हुआ।

उक्त युवक के विरुद्ध थाना उमरियापान में अपराध क्रमांक 170/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया और आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल कटनी भेज दिया गया।

पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका रही:
थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश तिवारी, सहायक उप निरीक्षक कोदूलाल दाहिया, कार्य.प्र.आर. 757 आशीष झारिया, कार्य.प्र.आर. 503 अजय सिंह, आरक्षक 233 जगन्नाथ सिंह, आर. 473 सतेन्द्र चैरेसिया, आर. 264 मोहन मुवेल, आर. 231 रोहित झारिया तथा सैनिक 89 संतोष दुबे।


जनसुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति उमरियापान पुलिस की तत्परता सराहनीय है

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें