स्वर्गीय आरक्षक के पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति, पुलिस अधीक्षक ने बाल आरक्षक पद का नियुक्ति पत्र किया प्रदान

जिला – कटनीस्वर्गीय आरक्षक के पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति, पुलिस अधीक्षक ने बाल आरक्षक पद का नियुक्ति पत्र किया प्रदानपुलिस विभाग अपने कर्मियों एवं उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व का निर्वहन निरंतर करता रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिला दमोह में पदस्थ रहे स्वर्गीय आरक्षक क्रमांक 739 श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर के पुत्र पृथ्वीराज लोधी को बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा गया।स्वर्गीय आरक्षक श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर का शासकीय सेवा के दौरान एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया था। उनके निधन के उपरांत उनके परिवार को शासन की अनुकंपा नियुक्ति नियमों के अंतर्गत राहत प्रदान करते हुए उनके 2 वर्ष 05 माह के पुत्र पृथ्वीराज लोधी को बाल आरक्षक के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई।नियुक्ति पत्र प्राप्त होने पर परिजनों ने मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।स्वर्गीय आरक्षक के पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति, पुलिस अधीक्षक ने बाल आरक्षक पद का नियुक्ति पत्र किया प्रदानपुलिस विभाग अपने कर्मियों एवं उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व का निर्वहन निरंतर करता रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिला दमोह में पदस्थ रहे स्वर्गीय आरक्षक क्रमांक 739 श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर के पुत्र पृथ्वीराज लोधी को बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा गया।स्वर्गीय आरक्षक श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर का शासकीय सेवा के दौरान एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया था। उनके निधन के उपरांत उनके परिवार को शासन की अनुकंपा नियुक्ति नियमों के अंतर्गत राहत प्रदान करते हुए उनके 2 वर्ष 05 माह के पुत्र पृथ्वीराज लोधी को बाल आरक्षक के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई।नियुक्ति पत्र प्राप्त होने पर परिजनों ने मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।