कटनी जिले में गर्मियों के दौरान जल संकट और बीमारियों से निपटने की तैयारी तेज – जिला व विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी
Adrishy Shakti News | विशेष रिपोर्ट, कटनी
ग्रीष्मकाल के आते ही पेयजल संकट और जलजनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कटनी द्वारा अहम कदम उठाया गया है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंपों की खराबी और भू-जल स्तर में गिरावट के चलते संभावित जल संकट की सतत निगरानी के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की जानकारी:
- दूरभाष नंबर: 07622-225752
- प्रभारी अधिकारी:
- एस.एन. पाल – कन्ट्रोल रूम प्रभारी
- सुनीता द्विवेदी – रजिस्टर प्रभारी | मोबाइल: 9753838890
- विवेक कुमार सिंह – रजिस्टर प्रभारी | मोबाइल: 9302084625
- विनय त्रिपाठी – रजिस्टर प्रभारी | मोबाइल: 9630787798
विकासखंड स्तर पर भी की गई व्यवस्थाएं:
विभाग द्वारा जिले के सभी उपखंडों और विकासखंडों में पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

उपखंड – कटनी:
- साकेत सुहाने (सहायक उपयंत्री): 8770010927
- मधु भलावी (उप यंत्री, कटनी): 9907905243
- अमर सिंह गहरवार (उप यंत्री, रीठी): 9630394883
- राजेन्द्र कुमार खरे (हैंडपंप तकनीशियन): 7999067729
- प्रिया कोरी (विकासखंड समन्वयक, कटनी): 9754970811
- लक्ष्मण बुनकर (विकासखंड समन्वयक, रीठी): 9425013943
उपखंड – विजयराघवगढ़:
- दिनेश कुमार इनवाती (प्रभारी सहायक यंत्री): 8959750107
- अजय कुमार शर्मा (उप यंत्री, बड़वारा): 9131275330
- बृजेश निगम (दैनिक वेतनभोगी, विजयराघवगढ़): 9755950821
उपखंड – स्लीमनाबाद:
- विकल्प पटेल (सहायक उपयंत्री, बहोरीबंद): 9584588056
- अनिल चुमलके (उप यंत्री, बहोरीबंद): 8319547112
- शेखर सेन (उप यंत्री, ढीमरखेड़ा): 8109198277
- सत्यप्रकाश हल्दकार (विकासखंड समन्वयक, ढीमरखेड़ा): 8959747130
- रजनीश कोरी (हैंडपंप मैकेनिक, बहोरीबंद): 9926366510
जिला स्तरीय संपर्क:
- कार्यपालन यंत्री, खंड कटनी: 9827605076
- जिला कंट्रोल रूम: 07622-225752
उद्देश्य:
इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण इलाकों में पेयजल की कोई समस्या ना हो, हैंडपंप और नलजल योजनाएं सुचारू रूप से कार्य करें और यदि कोई शिकायत आए तो उसका त्वरित निराकरण किया जा सके।
Adrishy Shakti News अपील करता है कि यदि आपके क्षेत्र में जल संकट या हैण्डपम्प खराबी जैसी कोई समस्या हो, तो उपरोक्त अधिकारियों से संपर्क कर त्वरित समाधान प्राप्त करें। गर्मियों में जल संरक्षण और स्वच्छता को अपनाकर हम बीमारियों से भी बच सकते हैं।
रिपोर्ट: जानकी प्रसाद विश्वकर्मा | Adrishy Shakti News | कटनी