जबलपुर: झाड़-फूंक के बहाने महिला से छेड़छाड़ करने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार, माधवनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अदृश्य शक्ति न्यूज़ के लिए जबलपुर संभाग ब्यूरो राजेश विश्वकर्मा की रिपोर्ट:
कटनी/जबलपुर:
आस्था और अंधविश्वास की आड़ में महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के खिलाफ माधवनगर पुलिस ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। चौकी निवार (थाना माधवनगर) पुलिस द्वारा झाड़-फूंक के बहाने एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले ढोंगी बाबा को तत्परता से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) श्रीमती नेहा पच्चीसिया एवं थाना प्रभारी माधवनगर श्री संजय दुबे के नेतृत्व में अंजाम दी गई। पुलिस टीम को क्षेत्र में अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए गए थे।

क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला की शिकायत पर दिनांक 12/05/2026 को आरोपी बाबा के खिलाफ अपराध क्रमांक 431/26, धारा 74, 75, 79, और 351(2) BNS (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।
शिकायत पर त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी ढोंगी बाबा नुनी दाहिया (पिता अन्तू दाहिया, उम्र 33 वर्ष), निवासी शाहपुर, थाना माधवनगर को आज (18/05/2026) घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
नोट: पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे अंधविश्वास और ढोंगी बाबाओं के चक्कर में न आएं और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस अंधे मोड़ और संवेदनशील मामले का त्वरित खुलासा कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचाने में पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही, जिसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
- श्री अंजनी मिश्र (चौकी प्रभारी)
- श्री कमलेश्वर शुक्ला
- प्रधान आरक्षक: गौरव सेन, मनीष कुमार
- आरक्षक: अरविंद, वकील
हैशटैग: #JabalpurNews #MadhavnagarPolice #CrimeNews #AdrishyaShaktiNews #MadhyaPradeshPolice