Katni 32°C | Friday, 2 October 2026

80वें स्वतंत्रता दिवस पर कटनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

कटनी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार, 15 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कटनी में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखने तथा राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया गया।

img 20260816 wa00108542859732501372942 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कटनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। यह दिवस हमें राष्ट्रहित में अपने दायित्वों के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच मिष्ठान्न का वितरण किया गया। समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कटनी पुलिस, कटनी समाचार, स्वतंत्रता दिवस 2026, 80वां स्वतंत्रता दिवस, अभिनय विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक कटनी, पुलिस सम्मान, पुलिसकर्मी सम्मान, मध्यप्रदेश पुलिस, Katni News, Independence Day 2026
#Katni #KatniNews #IndependenceDay2026 #MadhyaPradesh #MPPolice #KatniPolice #IndependenceDay #अदृश्यशक्तिन्यूज़

img 20260816 wa00018717532771591313135 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कटनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
खबर सोशल मीडिया में शेयर करें