Katni 32°C | Tuesday, 21 April 2026

कटनी जिले के खितौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हदरहटा में एक दुखद हादसा सामने आया है। यहां कुएं में डूबने से एक युवक की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक

21 Apr, 2026 Adrishy Shakti madhya-pradesh, KATNI

कटनी जिले के खितौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हदरहटा में एक दुखद हादसा सामने आया है। यहां कुएं में डूबने से एक युवक की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम संतोष केवट (18 वर्ष) पिता प्रेमलाल केवट निवासी हदरहटा है। घटना दिनांक 12 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। संतोष गांव में स्थित हनुमान मंदिर तालाब के पीछे मुन्ना रजत के कुएं के पास गया था, जहां वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना सुखीचंद केवट पिता शंभू केवट द्वारा खितौली चौकी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि संतोष ने हाल ही में दसवीं की परीक्षा दी थी और वह उत्तीर्ण भी हो गया था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक व्याप्त है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें
Tags: