Katni 32°C | Sunday, 31 May 2026

बाइक की टक्कर से मासूम घायल, जिला अस्पताल

31 May, 2026 Adrishy Shakti उत्‍तर प्रदेश
1001686625 बाइक की टक्कर से मासूम घायल, जिला अस्पताल

बाइक की टक्कर से मासूम घायल, जिला अस्पताल रेफरकरनेलगंज( गोण्डा )

बाइक की चपेट में आकर एक 14 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। नगर करनेलगंज अंतर्गत बजरंग नगर मेंहदी हाता स्थित सारी पुरवा से जुड़ा है। यहां के निवासी विष्णु प्रसाद मौर्य नें कोतवाली में तहरीर दिया है।जिसमें कहा गया है की उसका 14 वर्षीय भतीजा दीपांशू रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे नवीन सब्जी मण्डी से वापस घर आ रहा था।अभी वह मंडी समिति के बगल खुशियाली केंद्र के सामने पहुंचा ही था। उसी बीच भट्‌ठे की तरफ से तेज गति से आ रही डीलब्स बाइक नें जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दीपांशू का सर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोस हो गया। उसे बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक नें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें