
——भुड़सा में अवैध रूप से भंडारित धान, गेहूँ एवं कोदो जब्त कटनी। गोदामों में अवैध रूप से भंडारित धान के भौतिक सत्यापन को लेकर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में गठित संयुक्त जांच दल ने ग्राम भुड़सा में औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की है।
अदृश्य शक्ति न्यूज़ जानकी प्रसाद विश्वकर्मा की खबर
मात्रा में अवैध रूप से भंडारित धान, गेहूँ एवं कोदो जब्त किया गया।कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग, राजस्व विभाग एवं कृषि उपज मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने ग्राम भुड़सा स्थित अभिषेक किराना एवं जनरल स्टोर की जांच की। निरीक्षण के दौरान दुकान के भीतर बने गोदाम में 1100 बोरी धान, 1565 बोरी गेहूँ एवं 130 बोरी कोदो का भंडारण पाया गया।जांच के दौरान दुकान संचालक द्वारा उक्त भंडारित अनाज के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज अथवा अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके। दस्तावेजों के अभाव में अनाज को अवैध भंडारण मानते हुए जब्त कर लिया गया तथा उसकी निकासी पर रोक लगा दी गई।जब्त किए गए समस्त अनाज को नियमानुसार संचालक के सुपुर्दनामे में सौंपते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध भंडारण और कालाबाजारी के विरुद्ध इस प्रकार की कार्




