Katni 32°C | Friday, 17 April 2026

विजयराघवगढ़ से कैमोर तथा बरही बायपास निर्माण परियोजना से प्रभावित क्षेत्रों व ग्रामों में हो रही लोकसुनवाई

21 Nov, 2025 Adrishy Shakti madhya-pradesh, KATNI

🔳विजयराघवगढ़ से कैमोर तथा बरही बायपास निर्माण परियोजना से प्रभावित क्षेत्रों व ग्रामों में हो रही लोकसुनवाई🔳21 नवंबर को ग्राम पंचायत बरही और बुजबुजा में अपर कलेक्‍टर करेंगे लोक सुनवाई🔳कटनी – विजयराघवगढ़ से कैमोर तथा बरही बायपास निर्माण के लिए कटनी के तहसील विजयराघवगढ़ के अन्तर्गत ग्राम बंजारी, मझगवां, गौरहा एवं कलहरा तथा तहसील बरही के ग्राम खन्ना बंजारी, बरही एवं बुजबुजा की जमीनों का अर्जन किया जाना है। इसके लिये कलेक्‍टर आशीष तिवारी ने इन सभी ग्रामों में लोकसुनवाई हेतु अपर कलेक्‍टर एवं जिला भू-अर्जन अधिकारी श्री नीलांबर मिश्रा को नियुक्‍त किया है। भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार नियम, 2013 की धारा 5 के प्रावधान तहत सामाजिक समाघात निर्धारण के लिये परियोजना से प्रभावित क्षेत्रों व ग्रामों में लोकसुनवाई शिविर का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही प्रभावित ग्रामों के सभी जनसामान्य से जन सुनवाई हेतु निर्धारित की गई तिथि पर उपस्थित होकर परियोजना हेतु तैयार की जा रही सामाजिक समाघात प्रतिवेदन रिपोर्ट एवं सामाजिक समाघात प्रबंध योजना पर अपना अभिमत प्रस्तुत करने का आग्रह किया है। ताकि सामाजिक समाघात निर्धारण प्रतिवेदन एवं सामाजिक समाघात प्रबंध योजना का अवलोकन कार्यालय कलेक्टर की भू-अर्जन शाखा में किया जा सके। जारी अधिसूचना के अनुसार तहसील बरही के ग्राम पंचायत भवन खन्‍ना बंजारी में 21 नवंबर प्रात: 10 बजे, ग्राम पंचायत बरही में 21 नवंबर दोपहर 12 बजे एवं ग्राम पंचायत बुजबुजा में 21 नवंबर अपरान्‍ह 2 बजे लोकसुनवाई का आयोजन किया जायेगा।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें