Katni 32°C | Thursday, 1 October 2026

बड़नगर से बनारस जा रही ‘जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ का बरही में भव्य स्वागत

01 Oct, 2026 Adrishy Shakti KATNI, madhya-pradesh
img 20261001 wa00084163559364870378715 बड़नगर से बनारस जा रही ‘जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ का बरही में भव्य स्वागत

बड़नगर से बनारस जा रही ‘जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ का बरही में भव्य स्वागत
बरही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर उनकी जन्मभूमि बड़नगर से कर्मभूमि वाराणसी की ओर निकली ‘जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ का बरही नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। यात्रा के बरही पहुंचने पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रियों का अभिनंदन किया गया।
भाजपा मंडल बरही के कार्यकर्ताओं ने यात्रा को मंडल सीमा पर रिसीव किया और बाइक रैली के साथ नगर में प्रवेश किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत-वंदन किया। इसके बाद बरही पाठक जी बारात घर स्थित भाजपा कार्यालय में यात्रियों के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था की गई।
यात्रा के तहत बरही सिविल अस्पताल में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां दिव्यांगजनों को निःशुल्क इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल वितरित की गईं। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल एवं टीबी किट वितरित कर सेवा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री मनीष देव मिश्रा, दादा उदयराज सिंह, पूर्व जिला महामंत्री सतीश तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष डॉ. जगदीश गुप्ता, श्रीराम सोनी, प्रमोद सोनी, पी.डी. ताम्रकार, रामकृष्ण पटेल, कैलाश कचेर, दीपक मिश्रा, दीपक प्रजापति, नंदू गुप्ता, ज्योति उपाध्याय, सरला पांडे, आभा तिवारी, मीनाक्षी तिवारी, मनोज रावत, रजनीश नामदेव, रघुनाथ गुप्ता, सुरेश पंडा, रजनीश तिवारी, राजा बागरी, अवधेश प्रताप सिंह, रविशंकर रजक सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं शासन-प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें