Katni 32°C | Monday, 7 September 2026

बड़वारा, बहोरीबंद, रीठी, कारीतलाई और करेला के सांदीपनि विद्यालयों के लिए बस, ट्रेवलर एवं मैजिक वाहन की आवश्यकता

07 Sep, 2026 Adrishy Shakti KATNI, madhya-pradesh

बड़वारा, बहोरीबंद, रीठी, कारीतलाई और करेला के सांदीपनि विद्यालयों के लिए बस, ट्रेवलर एवं मैजिक वाहन की आवश्यकता



इच्छुक फर्म एवं वाहन संचालक संबंधित सांदीपनि विद्यालय में जमा कर सकेंगे आवेदन


कटनी। जिले के सांदीपनि विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने के लिए सुगम, सुरक्षित और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई है। जिले के पांच सांदीपनि विद्यालयों—बड़वारा, बहोरीबंद, रीठी, कारीतलाई एवं करेला में विद्यार्थियों के परिवहन के लिए बस, ट्रेवलर एवं मैजिक वाहनों की आवश्यकता है।
विद्यार्थियों के परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अधिकतम एक हजार रुपए प्रति विद्यार्थी प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जाएगा। इस व्यवस्था से विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय पहुंचने और वापस लौटने में सुविधा मिलेगी तथा उनके आवागमन को अधिक व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाया जा सकेगा।
परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के इच्छुक फर्म एवं वाहन संचालक संबंधित विकासखंड में स्थित सांदीपनि विद्यालय में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इच्छुक आवेदकों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
जिले के इन पांच सांदीपनि विद्यालयों में परिवहन व्यवस्था को प्रभावी बनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक सुविधा को बेहतर करना और उन्हें विद्यालय तक सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है।

img 20260907 wa00118590293106731468727 बड़वारा, बहोरीबंद, रीठी, कारीतलाई और करेला के सांदीपनि विद्यालयों के लिए बस, ट्रेवलर एवं मैजिक वाहन की आवश्यकता
खबर सोशल मीडिया में शेयर करें