Katni 32°C | Wednesday, 21 October 2026

सड़क पर बना जानलेवा गड्ढा, दो हादसों के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

26 Aug, 2026 Adrishy Shakti madhya-pradesh, KATNI
1001951929 सड़क पर बना जानलेवा गड्ढा, दो हादसों के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

सड़क पर बना जानलेवा गड्ढा, दो हादसों के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनीकटनी/बरही।

मध्य प्रदेश के कटनी जिले की बरही तहसील अंतर्गत ग्राम नदावन में सड़क के बीच बना गहरा और खुला गड्ढा ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। मुख्य मार्ग पर खुदे इस गड्ढे के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।ग्रामीणों के अनुसार, इस खतरनाक गड्ढे के कारण अब तक दो लोगों का एक्सीडेंट हो चुका है। इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत या गड्ढे को सुरक्षित तरीके से भरने की दिशा में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।मौके की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सड़क के बीच गहरा गड्ढा खुला पड़ा है और आसपास केवल सीमेंट की बोरियां व पत्थर रखकर अस्थायी रूप से रास्ता रोकने का प्रयास किया गया है। इससे वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और विशेषकर बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। यहां कोई संकेतक चिन्ह भी नहीं लगाया गया गांव के लोगों में इस समस्या को लेकर भारी आक्रोश है।ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल सड़क की मरम्मत कर गड्ढे को सुरक्षित तरीके से भरने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदार विभाग की नींद खुलेगी, या समय रहते इस जानलेवा गड्ढे से लोगों को राहत मिलेगी?

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें