Katni 32°C | Friday, 24 July 2026

पुलिस अधीक्षक कटनी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, सभी पुलिस अधिकारी एवं थाना व चौकी प्रभारी हुए शामिल।

23 Jul, 2026 Adrishy Shakti madhya-pradesh, KATNI
1001839877 पुलिस अधीक्षक कटनी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, सभी पुलिस अधिकारी एवं थाना व चौकी प्रभारी हुए शामिल।

पुलिस अधीक्षक कटनी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, सभी पुलिस अधिकारी एवं थाना व चौकी प्रभारी हुए शामिल।जनवरी से अभी तक के कार्यवाहियों की त्रिवर्षीय तुलनात्मक समीक्षा कर जिले की कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश। आज दिनांक 21.07.2026 को समय दोपहर 03:00 बजे पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के थाना व चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सर्वप्रथम माह जनवरी से अभी तक के अपराधों का त्रिवर्षीय तुलनात्मक समीक्षा कर सभी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सहित थाना/चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जो निम्नानुसार है:- लापता हुए नाबालिक बच्चों को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के हवाले करें। महिला एवं बच्चों के विरुद्ध घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर कठोर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करें। सीसीटीएनएस, ई-साक्ष्य ऐप एवं आईसीजेएस का अधिकतम प्रयोग सुनिश्चित किया जाए। अधिक से अधिक स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटो की तामिली कराया जाना सुनिश्चित करें। सभी थाना/चौकी क्षेत्रों मे पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाएं, सामुदायिक पुलिसिंग पर भी काम करें। पुराने मामलों में फरार आरोपियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करें आवश्यक हो तो इनाम राशि बढ़ाने हेतु प्रतिवेदन तैयार कर प्रेषित करें। असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों को पूर्व से चिन्हित कर उनपर वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रतिबंधित करें तथा जमानत पर रिहा अपराधियों पर सतत निगरानी रखी जाए। मर्ग प्रकरणों का शीघ्र निराकरण हो, एवं एमएलसी, पीएम रिपोर्ट विलंब की स्थिति में वरिष्ठ स्तर से पत्राचार किया जाए। अवैध शराब एवं मादक पदार्थ के परिवहन, भण्डारण एवं विक्रय पर कठोर कार्यवाही हो।बैठक मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, सीएसपी श्रीमती नेहा पच्चीसिया, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा, एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चर्तुवेदी, एसडीओपी विजयराघवगढ़ श्री धीरेन्द्र धार्वे, डीएसपी अजाक सुश्री शिवा पाठक, रक्षित निरी0 एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें
Tags: ,