Katni 32°C | Friday, 17 April 2026

न्यायालय ने लगाया ₹10,000 का जुर्माना

06 Mar, 2025 Adrishy Shakti KATNI, Breaking News, मादक पदार्थ

शराब पीकर बोलेरो चलाने वाले पर बरही पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय ने लगाया ₹10,000 का जुर्माना

कटनी, 06 मार्च 2025 – जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बरही पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक चालक पर सख्त कार्रवाई की, जिसे न्यायालय ने ₹10,000 के जुर्माने से दंडित किया

IMG 20250306 WA0105 न्यायालय ने लगाया ₹10,000 का जुर्माना

घटना का विवरण

पुलिस के अनुसार, 03 मार्च 2025 को कमानिया गेट, बरही के पास चेकिंग के दौरान बोलेरो (MP 21MC 7777) का चालक पप्पू लोनी (पिता – रामप्रसाद लोनी, उम्र – 37 वर्ष, निवासी – पोडिया, थाना इंदवार, जिला उमरिया) शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बोलेरो को ज़ब्त कर लिया और चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

न्यायालय का निर्णय

बरही न्यायालय के माननीय जेएमएफसी महोदय ने आरोपी चालक पप्पू लोनी को ₹10,000 का अर्थदंड लगाया। यह कार्रवाई जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के लिए सख्त चेतावनी है।

पुलिस टीम की भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में बरही थाना प्रभारी श्री शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में उ.नि. विनोदकांत सिंह, आरक्षक अवधेश सिंह, आरक्षक पूरन सिंह और आरक्षक चालक संजय पाण्डेय की विशेष भूमिका रही।

पुलिस की अपील

बरही पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें