Katni 32°C | Wednesday, 3 June 2026

41 नव आरक्षकों को नियुक्ति आदेश जारी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने सौंपे नियुक्ति पत्र

03 Jun, 2026 Adrishy Shakti madhya-pradesh, KATNI
1001695582 41 नव आरक्षकों को नियुक्ति आदेश जारी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कटनी (म.प्र.)
41 नव आरक्षकों को नियुक्ति आदेश जारी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने सौंपे नियुक्ति पत्र*पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा आज दिनांक 03 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नव नियुक्त 41 नव आरक्षकों को औपचारिक रूप से नियुक्ति आदेश प्रदान किए गए। नियुक्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।उन्होंने सभी नव आरक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि “आरक्षक पद पुलिस संगठन की रीढ़ होता है। समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आमजन में सुरक्षा का भाव स्थापित करने और अपराधों पर नियंत्रण हेतु आरक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।” पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक दक्षता परीक्षण, मेडिकल एवं चरित्र सत्यापन किया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षण में 800 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं गोला फेंक शामिल थे। मेडिकल बोर्ड द्वारा वीडियोग्राफी की मौजूदगी में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिए गए। कटनी पुलिस परिवार में शामिल हुए सभी नव नियुक्त आरक्षकों को उनके सफल एवं गौरवपूर्ण पुलिस जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
खबर सोशल मीडिया में शेयर करें
Tags: ,