Katni 32°C | Monday, 6 April 2026

कटनी जिले में एक्सीडेंट – खितौली चौकी प्रभारी ने घायलों को समय पर पहुंचाया अस्पताल

06 Feb, 2025 Adrishy Shakti दुर्घटना, KATNI

पुलिस का मानवीय चेहरा – सड़क हादसे में घायल युवकों की बचाई जान

1000764472 कटनी जिले में एक्सीडेंट – खितौली चौकी प्रभारी ने घायलों को समय पर पहुंचाया अस्पताल

सड़क हादसे में घायल दो युवक – पुलिस की तत्परता से बची जान

कटनी जिले के बरही तहसील के अंतर्गत खितौली चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार पटेल और उनकी टीम ने मानवता की मिसाल पेश की। पेट्रोलिंग के दौरान जब वह बगदरा की ओर जा रहे थे, तो सिद्ध बाबा आश्रम के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ

बाइक सवार गोलू चौधरी (खितौली निवासी) और केवलारी निवासी युवक खून से लथपथ सड़क पर पड़े थे। मौके पर मौजूद खितौली चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार पटेल ने बिना देर किए अपनी प्राइवेट गाड़ी में दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए खितौली पहुंचाया, फिर तुरंत बरही अस्पताल रेफर कर दिया

1000764475 कटनी जिले में एक्सीडेंट – खितौली चौकी प्रभारी ने घायलों को समय पर पहुंचाया अस्पताल

मानवता की मिसाल – चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार पटेल ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

इस दौरान आरक्षक अंकित बड़गैया और बृजेश सिंह की भूमिका भी सराहनीय रही। पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की वजह से दोनों युवकों की जान बच गई

यही है पुलिस का वह रूप, जो समाज में सुरक्षा और सेवा का असली उदाहरण पेश करता है। अदृश्य शक्ति न्यूज़ की टीम चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार पटेल और उनकी टीम को सलाम करती है।

फिलहाल के लिए इतना ही, आगे की ताजा खबरों के लिए बने रहिए अदृष्य शक्ति न्यूज़ के साथ।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें