Katni 32°C | Friday, 9 October 2026

तेज रफ्तार बस और बाइक की भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

13 May, 2026 Adrishy Shakti madhya-pradesh, KATNI

तेज रफ्तार बस और बाइक की भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

कटनी जिले की बरही तहसील अंतर्गत करौंदी कला तालाब के पास बुधवार सबह लगभग 9:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का शीशा पूरी तरह टूट गया और बाइक बस के नीचे जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक के ऊपर बस का टायर भी चढ़ गया।

मृतक सुखलाल कोल पिता चुटुवादा कोल उम्र 27 वर्ष निवासी ददरा टोला बिचपुरा तहसील बरही जिला कटनी

मृतकों में रामकिशन कॉल उर्फ किशन पिता ददन कॉल उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम कुड़ी थाना इंदवार जिला उमरिया शामिल हैं। दूसरे युवक की जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।बताया जा रहा है कि बस बारातियों को लेकर खितौली की ओर आ रही थी। हादसे के बाद बस करेला के आगे पहुंची, जहां उसका टायर फट गया। इसके चलते चालक ने बस को वहीं खड़ा कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही खितौली चौकी प्रभारी अखिलेश मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा बस का टायर बदलवाकर वाहन को चौकी लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। करौंदी कला तालाब के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौतकटनी में भीषण सड़क दुर्घटना, बस की टक्कर से दो युवकों ने गंवाई जानबारातियों से भरी बस और बाइक में टक्कर, दो की मौके पर मौत

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें
Tags: ,