Katni 32°C | Monday, 5 October 2026

सलैया सिहोरा में मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों की आवाज बुलंद, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

04 Oct, 2026 Adrishy Shakti KATNI, madhya-pradesh
IMG 20261004 223947 सलैया सिहोरा में मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों की आवाज बुलंद, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
सलैया सिहोरा में मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों की आवाज बुलंद, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


कटनी/बरही। ग्राम पंचायत सलैया सिहोरा, तहसील बरही, जिला कटनी में ग्रामीणों एवं पशुपालकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर *युवा कांग्रेस कमेटी बरही के ब्लॉक अध्यक्ष राज सिंह राज भैया* ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निराकरण की मांग की है।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क, गौशाला एवं गोचर भूमि से जुड़ी समस्याओं के कारण ग्रामीणों और पशुपालकों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


ज्ञापन में प्रमुख मांगे
पानी की टंकी तत्काल चालू कर नियमित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उप-स्वास्थ्य केंद्र नियमित रूप से संचालित कराया जाए तथा आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

*आयुर्वेदिक उपचार केंद्र को नियमित रूप से संचालित कराया जाए।

*विद्यालय में निर्धारित फीस के अतिरिक्त लिए जा रहे अनावश्यक शुल्क पर रोक लगाई जाए।

*गांव की विद्युत व्यवस्था में सुधार कराया जाए तथा जरूरत वाले स्थानों पर नए बिजली पोल लगाए जाएं।

*बरैला से सलैया सिहोरा मार्ग का निर्माण/सुधार कराया जाए।

*सलैया सिहोरा मोड़ पर बस स्टैंड का निर्माण कराया जाए।

*गांव में गौशाला एवं पशु आश्रय व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि पशुओं को सुरक्षित स्थान मिल सके

*गोचर एवं गोचर उपयोग की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और पशुओं के चरने व आश्रय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए

*पशुओं के लिए चारा-पानी एवं उचित चराई क्षेत्र की व्यवस्था ग्राम स्तर पर सुनिश्चित की जाए

ज्ञापन में मांग की गई है कि ग्रामीण हित एवं पशुहित से जुड़े इन सभी मामलों में संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देकर शीघ्र कार्रवाई कराई जाए।


ज्ञापन में दिनांक 04 अक्टूबर 2026 तथा स्थान ग्राम सलैया सिहोरा, तहसील बरही, जिला कटनी का उल्लेख है।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें
Tags: