Katni 32°C | Friday, 8 May 2026

पुलिस की तत्परता से चंद घंटों में मिला 10 वर्षीय लापता बालक

07 May, 2026 Adrishy Shakti madhya-pradesh, KATNI

दिनांक 07/05/2026बरही पुलिस की तत्परता से चंद घंटों में मिला 10 वर्षीय लापता बालक ।दिनांक 07/05/2026 को बरही पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बगैहा में 10 वर्षीय बालक को कोई अज्ञात व्यक्ति कही ले गया है सूचना पर बरही पुलिस तत्काल कार्यवाही करते हुए मामले की गंभीरता को देखते हुए लापता बालक की तत्काल पतासाजी हेतु बरही पुलिस ने आसपास के गांवों में सूचना भेजी, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और संभावित परिजनों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास शुरू किया लगातार प्रयास के बाद बच्चा अपने ही गांव में अपनी मौसी के घर पर टी वी देखते मिला इसके बाद बरही पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाना बुलाया उसके के बाद बच्चे को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया।परिजनों की खुशीबच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने बरही पुलिस की तत्परता व संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। वहीं इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि बरही पुलिस की सक्रियता और आमजन के सहयोग से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान संभव है। इलाके में बरही पुलिस की इस मानवीय पहल की व्यापक सराहना हो रही है।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें
Tags: ,