Katni 32°C | Sunday, 19 April 2026

चंद_घंटों_में_अपहृत_बालक_सुरक्षित

29 Jan, 2026 Adrishy Shakti KATNI

📍 कटनी (माधवनगर)
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी निवार पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सराहनीय सफलता हासिल की है।
पुलिस ने चंद घंटों के भीतर अपहृत 14 वर्षीय बालक को सुरक्षित खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
🧒 मामले का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 26 जनवरी 2026 को फरियादी कमलेश कुमार चक्रवर्ती, निवासी जरवाही, चौकी निवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका पुत्र कन्हैया उर्फ लाल चक्रवर्ती (उम्र 14 वर्ष) जरवाही मेले से लापता हो गया है।
रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 88/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।
🚓 पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चौकी निवार पुलिस ने सूचना तंत्र एवं सतर्कता के आधार पर खोज अभियान चलाया और 29 जनवरी 2026 को बालक को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया।
बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।
⭐ विशेष भूमिका
चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र,
सउनि रमाकांत दुबे,
प्रधान आरक्षक गौरव सेन,
आरक्षक अरविंद कुशवाहा,
वकील यादव
✍️ रिपोर्ट : राजेश विश्वकर्मा
🗞️ अदृश्य शक्ति न्यूज़

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें