Katni 32°C | Thursday, 23 April 2026

लम्बे समय से फरार पशु क्रूरता अधिनियम के दो आरोपी स्थाई वारंटियो को बरही पुलिस ने ग्राम जुगिया काप थाना एन. के.जे. कटनी से किया गिरफ्तार कर भेजा जेल

09 Jul, 2025 Adrishy Shakti madhya-pradesh, KATNI
1000629161 लम्बे समय से फरार पशु क्रूरता अधिनियम के दो आरोपी स्थाई वारंटियो को बरही पुलिस ने ग्राम जुगिया काप थाना एन. के.जे. कटनी से किया गिरफ्तार कर भेजा जेल

लम्बे समय से फरार पशु क्रूरता अधिनियम के दो आरोपी स्थाई वारंटियो को बरही पुलिस ने ग्राम जुगिया काप थाना एन. के.जे. कटनी से किया गिरफ्तार कर भेजा जेल दिनांक – 08.07.2025श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस विजयराघवगढ श्री वीरेंद्र धार्वे के व्दारा लगातार अपराध एवं अपराधियो की धडपकड हेतु निर्देशित किया गया है जो दिनांक 08/07/2025 को पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में लम्बे समय से फरार आरोपी दो स्थाई वारंटी 1. इब्राहिम खान पिता रसूल खान उम्र 28 वर्ष निवासी जुगिया काप थाना एन.के.जे. जिला कटनी मध्य प्रदेश2. शाकिर खान पिता खालिख खान उम्र 29 वर्ष निवासी जुगिया का थाना एन.के.जे. जिला कटनी मध्य प्रदेश की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था। दौरान पतारसी मुखबिर से सूचना मिली कि मामले का आरोपियो को ग्राम जुगिया काप मे अपने घर मे देखा गया है सूचना पर दिनांक 08.07.2025 को उसके गृह ग्राम जुगिया काप थाना एन. के.जे. जिला कटनी मध्य प्रदेश से आरोपी इब्राहिम खान और शाकिर खान को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया। संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव , सउनि राजेश कोरी, आर 580 शिव कुमार पटेल, आर 701 विवेक श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही ।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें