Katni 32°C | Saturday, 25 July 2026

खितौली में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

15 Apr, 2026 Adrishy Shakti madhya-pradesh, KATNI
1001553055 खितौली में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती
खितौली में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंतीखितौली। भाजपा मंडल खितौली द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज को समानता, न्याय और अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया, जिसके लिए देश उन्हें सदैव याद करता रहेगा।कार्यक्रम में मिथलेश त्रिपाठी, शिवकांत चतुर्वेदी सहित कई गणमान्य नागरिक एवं महिलाओं की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन सम्मान और आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें
Tags: