Katni 32°C | Wednesday, 15 April 2026

खितौली के शक्ति केंद्र करेला में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई

11 Feb, 2026 Adrishy Shakti madhya-pradesh, KATNI
1001367310 खितौली के शक्ति केंद्र करेला में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई

खितौली के शक्ति केंद्र करेला में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गईखितौली। भाजपा मंडल खितौली के शक्ति केंद्र करेला में एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी और महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए मंडल अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को वर्तमान समाज और राजनीति के लिए प्रेरणास्रोत बताया। जिले से नियुक्त वक्ता के रूप में श्री रामलाल गुप्ता ने एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके जीवन और विचारधारा पर सारगर्भित उद्बोधन दिया।कार्यक्रम के दौरान समर्पण निधि के अंतर्गत श्री रामलाल गुप्ता द्वारा 2000 रुपये तथा श्री मदनलाल जायसवाल द्वारा 1100 रुपये का चेक मंडल अध्यक्ष को सौंपा गया।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री फुद्दूलाल यादव, श्री सुनील मिश्रा, श्री अमर सिंह, श्री मदन जायसवाल, श्री संजू गुप्ता, श्री रोहित गर्ग सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें
Tags: