जिले के आकांक्षी विकासखंड रीठी में संपूर्णता अभियान 2.0 का हुआ शुभारंभ

1001333864 जिले के आकांक्षी विकासखंड रीठी में संपूर्णता अभियान 2.0 का हुआ शुभारंभ

अदृश्य शक्ति न्यूज़ से जानकी प्रसाद विश्वकर्मा की खबर – भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा क्रियान्वित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के चयनित आकांक्षी विकासखंड रीठी में संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता रमेश मेहरा, कलेक्टर श्री आशीष‍ तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, असिस्टेंट सीईओ जिला पंचायत कटनी, एडिशनल सीईओ जिला पंचायत, सीईओ जनपद पंचायत रीठी, आकाशी ब्लॉक फेलो, जनपद पंचायत रीठी से अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधिगण, विभागीय प्रमुख जिला एवं ब्लॉक तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता रमेश मेहरा द्वारा दीप प्रज्‍ज्वलन कर किया गया। नीति आयोग द्वारा संचालित “संपूर्णता अभियान 2.0” का मुख्य उद्देश्य आगामी तीन माह की अवधि में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं पशुपालन विभागों से संबंधित 6 प्रमुख संकेतको को 100 प्रतिशत संतृप्ति तक पहुंचना है। यह अभियान विभागीय समन्वय, जन भागीदारी, फ्रंटलाइन वर्कर्स की सक्रिय भूमिका तथा सतत निगरानी पर आधारित है।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top