झरेला मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: ऑटो–लोडर की टक्कर में युवक की मौत, तीन गंभीर घायल*

*झरेला मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: ऑटो–लोडर की टक्कर में युवक की मौत, तीन गंभीर घायल*कटनी।कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विलायत कला–स्लीमनाबाद मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई।

*अदृश्य शक्ति न्यूज से जानकी प्रसाद विश्वकर्मा की खबर*

झरेला मोड़ के पास ऑटो और लोडर वाहन की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, विलायत कला से स्लीमनाबाद की ओर जा रहा ऑटो और सामने से आ रहा लोडर वाहन तेज रफ्तार में थे। मोड़ के पास दोनों चालकों का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बड़वारा पुलिस को सूचना दी।*अस्पताल में एक की मौत*सूचना मिलते ही बड़वारा पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अभिषेक बर्मन, पिता गिरधारी, निवासी मंगल नगर थाना रंगनाथ को मृत घोषित कर दिया।*तीन घायलों की हालत नाजुक*हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोगों की पहचान—पप्पू कुशवाहा (35), पिता जवाहर कुशवाहा, निवासी ग्राम भुड़सा, थाना बड़वाराछोटू कोल, पिता विदेशी कोल, निवासी ग्राम भुड़सा, थाना बड़वारा रजनीश तिवारी, पिता गोविंद प्रसाद, निवासी मंगल नगर, थाना रंगनाथके रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया।*पुलिस की कार्रवाई*पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top