Katni 32°C | Thursday, 30 April 2026

जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश

06 Jan, 2026 Adrishy Shakti KATNI
1001264720 जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश

*जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश*कटनी। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई के अंतर्गत आज दिनांक 06 जनवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, कटनी के सभागार में पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जनसुनवाई आयोजित की गई।

अदृश्य शक्ति न्यूज कटनी से जानकी प्रसाद विश्वकर्मा की खबर

जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा अपनी समस्याएं एवं शिकायतें पुलिस अधीक्षक महोदय तथा उपस्थित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखी गईं। अधिकारियों द्वारा प्रत्येक आवेदक की शिकायत को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।आज की जनसुनवाई में कुल 22 शिकायत आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से आपसी एवं पारिवारिक विवाद, लेन-देन संबंधी प्रकरण, सुनवाई न होने की शिकायतें, प्लॉट/भूमि विवाद एवं धोखाधड़ी, महिला अपराध से संबंधित मामले तथा अन्य पुलिस संबंधी समस्याएं शामिल रहीं।जिला पुलिस कटनी द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर तत्पर रहते हुए जनसुनवाई के माध्यम से पारदर्शी एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें
Tags: ,