Katni 32°C | Saturday, 16 May 2026

अस्पताल कटनी में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित, 150 मरीजों ने उठाया लाभ

16 May, 2026 Adrishy Shakti madhya-pradesh, KATNI

जानकी प्रसाद विश्वकर्माकटनी

जिला अस्पताल कटनी में निःशुल्क कैंसर शिविर आयोजित, 150 मरीजों ने उठाया लाभ

अशोक कुमार विश्वकर्मा के प्रयासों से जिला अस्पताल कटनी में आज कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता एवं जांच हेतु निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 150 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया

तथा कैंसर से बचाव एवं प्रारंभिक पहचान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। साथ ही लोगों को बताया गया कि समय पर जांच और जागरूकता से कैंसर जैसी बीमारी का उपचार संभव है।

1001641175 अस्पताल कटनी में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित, 150 मरीजों ने उठाया लाभ

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।इस अवसर पर लोगों ने कहा कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उनकी अनुकरणीय सेवा भावना से निश्चित रूप से कैंसर पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों को लाभ प्राप्त होगा।जनसेवा के प्रति समर्पित भाव को देखते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि माननीय जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने यह सिद्ध किया है कि “जन सेवा ही परमात्मा सेवा” है। लोगों ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें