Katni 32°C | Wednesday, 7 October 2026

ग्राम हदरहटा में धूमधाम से मनाई गई रानी दुर्गावती जयंती, महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

06 Oct, 2026 Adrishy Shakti KATNI, madhya-pradesh
IMG 20261006 WA0030 ग्राम हदरहटा में धूमधाम से मनाई गई रानी दुर्गावती जयंती, महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

IMG 20261006 WA0032 ग्राम हदरहटा में धूमधाम से मनाई गई रानी दुर्गावती जयंती, महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

ग्राम हदरहटा में धूमधाम से मनाई गई रानी दुर्गावती जयंती, महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

हदरहटा। ग्राम हदरहटा में वीरांगना रानी दुर्गावती जयंती बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम में भव्य रैली निकालकर की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके बाद केक काटकर जयंती समारोह का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय युवा शक्ति संगठन के संस्थापक राहुल भैया रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय भैया ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रामसरोवर कुशवाहा एवं धर्मलाल आदिवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन बंसरूप चौधरी ने किया।



समारोह के दौरान रानी दुर्गावती के त्याग, साहस, स्वाभिमान और वीरता को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं युवाओं द्वारा नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा माहौल उत्साह और गौरव से भर गया।

वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती सहित सभी महापुरुषों ने समाज और देश के लिए संघर्ष किया। उनकी विचारधारा और उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर युवाओं को शिक्षा, संगठन और समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाने, समाज में एकता बनाए रखने तथा शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

समारोह में ग्रामीणों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

IMG 20261006 WA0032 1 ग्राम हदरहटा में धूमधाम से मनाई गई रानी दुर्गावती जयंती, महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
खबर सोशल मीडिया में शेयर करें