Katni 32°C | Wednesday, 29 April 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने किया पौधारोपण

08 Aug, 2025 Adrishy Shakti madhya-pradesh, KATNI
1000727702 1 एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने किया पौधारोपण

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने किया पौधारोपण🔳कटनी – एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जनपद पंचायत बड़वारा ग्राम पंचायत खितौली के नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास परिसर में जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने कटहल के पौधे को रोपित किया।

1000727701 1 एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने किया पौधारोपण

इस दौरान सीईओ श्री गेमावत ने छात्रावास की बालिकाओं से भोजन और अन्‍य व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। साथ ही छात्रावास वार्डन को आवश्यक निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रघुराज सिंह गौंड, जनपद सीईओ प्रभावती टेकाम, विधायक प्रतिनिधि काशी प्रसाद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी जनपद सदस्य शिवकुमार बेन, खितौली सरपंच सुखचैन गौंड, उप सरपंच मिथलेश उरमलिया, छात्रावास के स्टाफ और बालिकाओं सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे

अदृश्य शक्ति न्यूज़ से जानकी प्रसाद विश्वकर्माक खबर

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें