Katni 32°C | Wednesday, 18 March 2026

कलेक्टर श्री यादव 11 मार्च को तहसील कार्यालय बड़वारा में करेंगे जनसुनवाई

08 Mar, 2025 Adrishy Shakti KATNI

कलेक्टर श्री यादव 11 मार्च को तहसील कार्यालय बड़वारा में करेंगे जनसुनवाई

कटनी: जिले में प्रशासनिक जवाबदेही और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव मंगलवार 11 मार्च को तहसील कार्यालय बड़वारा में जनसुनवाई करेंगे। यह जनसुनवाई प्रातः 11 बजे से आयोजित की जाएगी, जिसमें वे स्वयं मौजूद रहकर नागरिकों की समस्याओं को सुनेंगे और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देंगे।

कलेक्टर श्री यादव ने जिले के सभी विभागों के जिला अधिकारियों को इस जनसुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान त्वरित और प्रभावी तरीके से किया जा सके।

सुशासन की ओर एक संवेदनशील पहल

कलेक्टर श्री यादव जनसमस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता देते हुए खुद लोगों के बीच जाकर उनकी शिकायतें और समस्याएं जानने का निर्णय लिया है। यह पहल प्रशासन को अधिक जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

कलेक्ट्रेट कार्यालय में भी होगी जनसुनवाई

इसी दिन 11 मार्च को जिला स्तरीय जनसुनवाई भी कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित होगी। इसमें अपर कलेक्टर साधना परस्ते सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद रहकर नागरिकों की शिकायतों को सुनेंगे और समाधान सुनिश्चित करेंगे।

नागरिकों से अपील

जनसुनवाई के दौरान अधिक से अधिक नागरिकों से अपनी समस्याओं और शिकायतों को साझा करने की अपील की गई है, ताकि प्रशासन उनके उचित समाधान की दिशा में कार्य कर सके।

badwara कलेक्टर श्री यादव 11 मार्च को तहसील कार्यालय बड़वारा में करेंगे जनसुनवाई
खबर सोशल मीडिया में शेयर करें