
कलेक्टर श्री तिवारी ने तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को सौंपा नवीन कार्य दायित्व
अजीत तिवारी कटनी नगर के होंगे तहसीलदार, नेहा जैन बनी नजूल तहसीलदार
कटनी – प्रशासकीय एवं कार्यालयीन कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिले में पदस्थ तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नवीन कार्य दायित्व सौंपकर पदस्थापना आदेश जारी किया है। इसके अनुसार प्रभारी तहसीलदार कटनी ग्रामीण अजीत तिवारी को कटनी शहर के तहसीलदार का दायित्व सौंपा गया है। जबकि प्रभारी तहसीलदार बहोरीबंद नेहा जैन को नजूल तहसीलदार कटनी के रूप में नवीन पदस्थापना की गई है।
कलेक्टर श्री तिवारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक प्रभारी तहसीलदार कटनी नगर आशीष अग्रवाल को प्रभारी तहसीलदार बहोरीबंद का कार्यालय प्रमुख और राजस्व न्यायालयीन कार्य का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार प्रभारी तहसीलदार विजयराघवगढ़ मनीष शुक्ला को प्रभारी तहसीलदार विजयराघवगढ़ वृत्त विजयराघवगढ़ एवं कारीतलाई का तथा प्रभारी तहसीलदार ढीमरखेड़ा आकांक्षा चौरसिया को प्रभारी तहसीलदार रीठी और प्रभारी तहसीलदार तहसील स्लीमनाबाद सारिका रावत को प्रभारी तहसीलदार तहसील बहोरीबंद एवं स्लीमनाबाद कार्यपालिक मजिस्ट्रेट गैर न्यायालयीन का दायित्व सौंपा गया है।
इसके अलावा नायब तहसीलदार नगर वृत्त कन्हवारा अवंतिका तिवारी को नायब तहसीलदार वृत्त कन्हवारा का राजस्व न्यायालयीन कार्य, नायब तहसीलदार कटनी ग्रामीण अतुलेश सिंह को प्रभारी तहसीलदार कटनी ग्रामीण के तौर पर कार्यालय प्रमुख व राजस्व न्यायालयीन कार्य का नवीन दायित्व सौंपा गया है। प्रभारी तहसीलदार रीठी संदीप सिंह को नायब तहसीलदार कटनी नगर गैर न्यायालयीन, अनुराधा सिंह प्रभारी तहसीलदार बड़वारा को नायब तहसीलदार तहसील रीठी वृत्त बिलहरी और राजस्व न्यायालयीन कार्य का दायित्व सौंपा है। जबकि नायब तहसीलदार बड़वारा गैर न्यायालयीन ऋषि गौतम को प्रभारी तहसीलदार तहसील बड़वारा, वृत्त बड़वारा एवं विलायतकला का राजस्व न्यायालयीन कार्य व कार्यालय प्रमुख का दायित्व एवं प्रभारी तहसीलदार बरही आदित्य प्रकाश द्विवेदी को प्रभारी तहसीलदार बरही वृत्त बरही एवं पिपरिया कला का राजस्व एवं न्यायालयीन कार्य व राजस्व प्रमुख तथा नायब तहसीलदार ढीमररखेड़ा साक्षी शुक्ला को नायब तहसीलदार कटनी नगर गैर न्यायालयीन, नायब तहसीलदार विजयराघवगढ़ गैर न्यायालयीन आशीष कुमार चतुर्वेदी को नायब तहसीलदार कटनी ग्रामीण और संपूर्ण कटनी ग्रामीण तहसील के गैर न्यायालयीन कार्य के साथ-साथ हीरापुर कौडि़या का राजस्व न्यायालयीन कार्य सौंपा गया हैं। वहीं प्रभारी तहसीलदार ढ़ीमरखेड़ा नितिन पटेल को प्रभारी तहसीलदार ढ़ीमरखेड़ा राजस्व न्यायालयीन कार्य और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट गैर न्यायालयीन कार्य के साथ-साथ कार्यालय प्रमुख का कार्य सौंपा गया है।
जबकि नायब तहसीलदार तहसील बहोरीबंद व स्लीमनाबाद आकाशदीप नामदेव कार्यपालिक मजिस्ट्रेट गैर न्यायालयीन को प्रभारी तहसीलदार स्लीमनाबाद के राजस्व न्यायालयीन कार्य के साथ-साथ कार्यालय प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। नायब तहसीलदार रीठी न्यायालयीन कार्य को नायब तहसीलदार इसरार खान को नायब तहसीलदार ढीमरखेड़ा वृत्त उमरियापान में राजस्व न्यायालयीन कार्य और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, गैर न्यायालयीन एवं प्रभारी नायब तहसीलदार तहसील कटनी नगर हर्ष राम टेके को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट गैर न्यायालयीन को नायब तहसीलदार बड़वारा तहसील वृत्त बसाड़ी का राजस्व न्यायालयीन कार्य और संपूर्ण बड़वारा तहसील का कार्यपालिक मजिस्ट्रेट गैर न्यायालयीन का नया दायित्व सौंपा गया है।
इसके अलावा प्रभारी नायब तहसीलदार रीठी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट गैर न्यायालयीन खगेश भलावी को प्रभारी नायब तहसीलदार ढ़ीमरखेड़ा वृत्त सिंलौड़ी के राजस्व न्यायालयीन कार्य व कार्यपालिक मजिस्ट्रेट गैर न्यायालयीन तथा प्रभारी नायब तहसीलदार विजयराघवगढ़ राजेन्द्र श्रीवास्तव को प्रभारी नायब तहसीलदार विजयराघवगढ़ वृत्त सिनगौड़ी एवं देवराकला राजस्व न्यायालयीन कार्य और प्रभारी नायब तहसीलदार ढ़ीमरखेड़ा राजस्व न्यायालयीन कार्य नरेन्द्र खरे को नायब तहसीलदार विजयराघवगढ़ कार्यपालिक मजिस्ट्रेट गैर न्यायालयीन तहसील विजयराघवगढ़ वृत्त उबरा का राजस्व न्यायालयीन कार्य सौंपा गया है। वहीं प्रभारी नायब तहसीलदार बहोरीबंद राजस्व न्यायालयीन कार्य राजकुमार नामदेव को प्रभारी नायब तहसीलदार तहसील बहोरीबंद वृत्त बाकल का राजस्व न्यायालयीन कार्य का दायित्व व प्रभारी नायब तहसीलदार बरही प्रसन्न वर्मा को कलेक्ट्रेट कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से संबंद्ध किया गया है। जबकि सहायक अधीक्षक भू अभिलेख संतोष श्रीवास्तव को नायब तहसीलदार बरही का कार्यापालिक मजिस्ट्रेट बरही संपूर्ण न्यायालयीन एवं वृत्त खितौली का राजस्व न्यायालयीन कार्य का नवीन कार्य सौंपा गया है।
कलेक्टर द्वारा नवीन पदस्थापना संबंधी जारी आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। आदेश में संबंधित एसडीएम आवश्यकतानुसार अपने अनुविभाग में पदस्थ राजस्व अधिकारियों से गैर न्यायालयीन कार्य हेतु आदेशित कर सकेंगे।



