
चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा होली त्यौहार के मद्देनजर 15 वाहन चालकों के विरुद्ध तावड़तोड कार्रवाई की गई । श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया थाना प्रभारी माधव नगर संजय दुबे के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र के द्वारा अपराधो मे लगातार अंकुश लगाने हेतु ओवर लोड वाहन चलाने वाले व्यक्तियो पर कार्यवाही कर चालको से हाईवा जप्त किए गए एवं 13 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28/02/26 को चौकी निवार थाना माधवनगर पुलिस के द्वारा वरीष्ट अधिकारियो के निर्देश पालन पर अपराधो मे लगातार अंकुश लगाने हेतु ग्राम निवार मे वाहन चैकिंग कार्यवाही के दौरान 13 वाहनो के बिना नंबर ब बिना हेलमेट के चालान किए गए एवं 2 हाईवा क्र. MP17ZJ 1507 का चालक विमल कोल पिता लाला राम कोल उम्र 22 साल निवासी ग्राम नन्हवरा थाना बड़वारा कटनी एवं हाईवा क्रमांक MP04HE5524का चालक कौशल पटेल पिता मुनीमाधव उम्र 43वर्ष निवासी अतरिया थाना हनुमना जिला रीवा को चेकिंग के दौरान रोककर चेक किया गया जो क्षमता से अधिक बॉक्साइड लोड होने से मौकै पर चालको का कृत्य़ धारा 113/194 मोटर व्हीकल एक्ट का घटित करने पाये जाने से चालको से मौके पर हाईवा को समक्ष गवाहो के जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया जो चौकी निवार थाना माधवनग़र मे ईस्तगाशा धारा 113/194 मोटर व्हीकल एक्ट का कायम कर मय आरोपी वाहन चालको व इस्तगाशा माननीय न्यायलम पेश किया जाता है । पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका – चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, स.उ.नि . रमाकांत दुबे प्र.आर. मनीष कुमार,आरक्षक अरविन्द कुशवाहा, बकिल यादव की अहम भूमिका रही ।



