Katni 32°C | Friday, 1 May 2026

भीषण सड़क हादसा: बड़वारा में डंपर और कार की टक्कर में 4 की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

01 May, 2026 Adrishy Shakti KATNI, madhya-pradesh

भारत दिनभरभीषण सड़क हादसा: बड़वारा में डंपर और कार की टक्कर में 4 की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलींकटनी। कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसाडी के समीप गुरुवार सुबह हुए एक हृदयविदारक सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक घायल ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य युवक की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।शादी से लौट रहा था रघुवंशी परिवारप्राप्त जानकारी के अनुसार, नरसिंहपुर जिले के सगोरिया निवासी रघुवंशी परिवार के सदस्य बरही के पिपरिया कला खिरहनी में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। खुशियों भरे कार्यक्रम के बाद रात करीब 2 बजे परिवार के पांच सदस्य—अनिल, राकेश, अरुण, अभिषेक और गजेंद्र रघुवंशी—कार द्वारा वापस नरसिंहपुर के लिए रवाना हुए थे। सुबह करीब 5 बजे बसाडी चौराहे के पास उनकी कार काल का ग्रास बन गई।तेज रफ्तार डंपर ने सामने से मारी टक्करपरिजनों ने बताया कि डंपर क्रमांक MP 50 H 1383 के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए सामने से आ रही कार को सीधी टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और सवार लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही बड़वारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और शवों को बाहर निकाला।अस्पताल में चौथे सदस्य ने तोड़ा दमइस हादसे में अनिल, राकेश और अरुण रघुवंशी की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल अभिषेक और गजेंद्र को तत्काल जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया, जहाँ उपचार के दौरान एक और युवक की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है। इस दुखद समाचार के बाद से पूरे क्षेत्र और पैतृक गांव में शोक की लहर है।*फरार चालक की तलाश में पुलिस पुलिस ने दुर्घटनाकारी डंपर को जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। बड़वारा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश हेतु संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें
Tags: