Katni 32°C | Tuesday, 28 April 2026

बरही पुलिस द्वारा मोटर साइकिल से अवैध शराब परिवहन करने वालों को पकड़कर 200 पाव देशी प्लेन मदिरा शराब कीमती 20,000 रूप एवं मोटर साइकिल को जप्त कर

26 Jul, 2025 Adrishy Shakti madhya-pradesh, KATNI
1000685033 1 बरही पुलिस द्वारा मोटर साइकिल से अवैध शराब परिवहन करने वालों को पकड़कर 200 पाव देशी प्लेन मदिरा शराब कीमती 20,000 रूप एवं मोटर साइकिल को जप्त कर

दिनांक 21.07.25 बरही पुलिस द्वारा मोटर साइकिल से अवैध शराब परिवहन करने वालों को पकड़कर 200 पाव देशी प्लेन मदिरा शराब कीमती 20,000 रूप एवं मोटर साइकिल को जप्त कर आरोपियो विरुद्ध आब .एक्ट के तहतसख्त कार्रवाई की गई। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार डेहरिया एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ श्री वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरही शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में थाना स्टाफ के साथमुखबिर की सूचना पर ग्राम पडरिया उरदानी तिराहे में दबिश के दौरान मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन करते हुए करण मेहरा पिता कैलाश मेहरा उम्र 18 वर्ष एवं साहिल मेहरा पिता सुशील मेहरा दोनों निवासी बरही के कब्जे से एक बोरे में चार पेटी देसी मदिरा प्लेन शराब जिसमें प्रत्येक पेटी में 50 पाव कुल 200 पाव देशी प्लेन शराब कीमती करीबन 20,000/–रुपए एवं मोटर साइकिल कीमती 50,000रूजप्त कर आरोपीयों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई ।सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बरही शैलेंद्र सिंह यादव, एएसआई दिनेश प्रसाद गौतम,आरक्षक सोनू आर्मो की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें