Katni 32°C | Thursday, 30 April 2026

*बड़वारा पुलिस ने दो मोटर पंप चोरों को किया गिरफ्तार*

12 Aug, 2025 Adrishy Shakti KATNI, madhya-pradesh
1000740810 *बड़वारा पुलिस ने दो मोटर पंप चोरों को किया गिरफ्तार*

बड़वारा पुलिस ने दो मोटर पंप चोरों को किया गिरफ्तार*बड़वारा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मोटर पंप चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया और एसडीओपी हेडक्वार्टर अरुण सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।*घटना का विवरण*दिनांक 08 अगस्त 2025 को सुबह 6 बजे फरियादी खेत में पानी डालने गया था। खेत के पास रखी उसकी मोटर पंप चोरी हो गई। इसी दौरान फरियादी ने संदिग्ध व्यक्तियों को खेत के पास घूमते देखा। मामले की शिकायत थाना बड़वारा में दर्ज कराई गई।पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी सोनू गोड़ और भानु गोड़ ने मोटर पंप चोरी की है। पूछताछ में दोनों ने चोरी स्वीकार कर ली। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें