बावड़ी उत्सव के अंतर्गत बावड़ी की साफ-सफाई कर दिया जल संरक्षण का संदेशबड़वारा। जिला प्रशासन कटनी के दिशा-निर्देश में विकासखंड बड़वारा में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतिम चरण के अंतर्गत 05 जून से 30 जून तक आयोजित किए जा रहे । जिसके परिपेक्ष्य में आज दिनांक 20/06/2026को बावड़ी उत्सव कार्यक्रम के तहत ग्राम कुटिया महगवां के खैर दाई मंदिर के पास स्थित बावड़ी में साफ-सफाई एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में ब्लाक समन्वयक नंदिनी वाटिया* के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान ग्राम पंचायत एवं म.प्र. जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था नव प्रेरणा जन जागृति समिति बिचपुरा, एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खितौली बड़वारा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, परामर्शदाता, सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों एवं ग्रामीणजनों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए बावड़ी की सफाई की तथा जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दियाजल संगोष्ठी कर संदेश दिया गया साथ ही जल स्त्रोत की स्वक्षता एवं जल शपथ ली गई। कलश यात्रा निकाल कर बावड़ी में गंगा आरती की गई।इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक नंदिनी वाटिया एवं नवांकुर संस्था रविशंकर रजक एवं मनोज तिवारी द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को जल संरक्षण एवं वर्षाजल संचयन की शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी से जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में नवांकुर सेक्टर प्रभारी रवि शंकर रजक, मनोज तिवारी (सरपंच) श्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष खिलाड़ी प्रजापति लेखराज सेन राजाराम कंछेदी करी मंगल सिंह राम अवतार कोल हरीदिन कोल नरेंद्र प्रताप सिंह सुभाष जायसवाल दीपक प्रजापति कुमार, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व बच्चे उपस्थित रहे।अंत में कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई तथा जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।